प्रियंका गांधी पहुंची जंतर-मंतर, सुनी समस्या, धरने पर बैठे पहलवानों को मिला सपोर्ट

Share this

दुर्ग न्यूज डेस्क, 30 अप्रैल। WFI अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर महिला पहलवान जंतर-मंतर पर धरना दे रहे हैं। शनिवार को इस प्रदर्शन का 7वां दिन है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी जंतर-मंतर पहुंच गई हैं। इससे पहले शुक्रवार देर रात बृजभूषण के खिलाफ दिल्ली के कनॉट प्लेस पुलिस स्टेशन में दो FIR दर्ज की गई हैं। पहली- दिल्ली पुलिस ने एक नाबालिग रेसलर से यौन शोषण के मामले में बृजभूषण पर पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

वहीं, दूसरी FIR अन्य 6 महिला रेसलर्स के यौन शोषण के आरोप में दर्ज हुई है। जंतर-मंतर पर मौजूद रेसलर ने आरोप लगाया कि जब बजरंग ने इस बारे में ACP को कॉल की तो उन्होंने कहा कि जो करना है कर लो, अब तो ऐसा ही होगा। साथ ही कहा कि केस दर्ज हो गया है, अब वह वहां से धरना उठा लें। पुलिस ने धरनास्थल के चारों ओर बैरिकेड्स लगाकर खिलाड़ियों को नजरबंद कर दिया। मौके से मीडिया कर्मियों को भी निकाल दिया गया। धरनास्थल पर खिलाड़ी और कुछ समर्थक ही रह गए।
बजरंग पुनिया ने कहा है कि यहां जो प्रोटेस्ट कर रहे हैं वो भारत के बेटे और बेटियां है। बजरंग पुनिया ने कहा है कि भारत की बेटियों के साथ ऐसा व्यवहार नहीं करना चाहिए। बताया गया कि बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने 2 एफआईआर दर्ज कर ली है। दिल्ली पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत भी कार्रवाई की है। बावजूद इसके पहलवान प्रोटेस्ट खत्म करने का नाम नहीं ले रहे हैं।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

यह है मामला

READ MORE  भाषण देते समय मंच पर बेहोश हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी…मचा हड़कंप

बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने पर पहलवान विगत 23 अप्रैल से जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इनमें बजरंग पुनिया, विनेश फोगाट और साक्षी मलिक समेत कई पहलवान शामिल हैं। पहलवानों का आरोप है कि महिला पहलवानों का यौन शोषण होता है। इसके साथ ही महासंघ के अध्यक्ष पर तानाशाही और मनमानी करने का भी आरोप लगाया गया।

Share this