गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने बोरे बासी खाकर किया श्रमिकों का सम्मान, बोरे-बासी छत्तीसगढ़िया संस्कृति का अहम हिस्सा: साहू

Share this

दुर्ग,1 म‌ई। प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने अंतर राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर सभी श्रमिक भाई-बहनों को बधाई दी है। श्री साहू ने श्रमिकों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि मजदूर दिवस लाखों मजदूरों के परिश्रम, दृढ़ निश्चय और निष्ठा का दिवस है। श्रमिक देश के निर्माण में बहुमूल्य भूमिका निभाता है और उसका देश के विकास में अहम योगदान है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

इस अवसर पर गृहमंत्री साहू ने अपने निवास पर कांग्रेस साथियों के साथ बोरे बासी का आनंद लिया। उन्होंने कहा कि बोरे-बासी हमारी छत्तीसगढ़िया संस्कृति का अहम हिस्सा है। इसलिए मेरी आप सभी लोगों से अपील है कि बोरे बासी तिहार में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लीजिए। अपने परिवार जनों को प्रोत्साहित करिए कि वो बारे बासी का सेवन करें और अपने सेहत के साथ ही छत्तीसगढ़ की अमूल्य परंपरा को भी मजबूत बनाकर रखें।
इस मौके पर अध्यक्ष केश शिल्प बोर्ड नंदकुमार सेन, मंडी बोर्ड सदस्य तारकेश्वर चंद्राकार, जनपद पंचायत अध्यक्ष देवेन्द्र देशमुख, महापौर नगर निगम रिसाली शशि सिन्हा, जनपद उपाध्यक्ष झमित गायकवाड़, अध्यक्ष सहकरिता प्रकोष्ठ रिवेंद्र यादव, अध्यक्ष सरपंच संघ मुकुंद पारकर,समाज सेवी हर्ष साहू, विधायक प्रतिनिधि पिलेश्वर साहू, सुभाष साव, सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष रोहित साहू, दिवाकर गायकवाड़, सरपंच गण तेजराम चंदेल, दिलीप साहू,गोवर्धन बारले, भरत निषाद, रोशन साहू, जोन एवं सेक्टर प्रभारी निरंजन राजपूत सहित कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद थे।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  पुलिस जवान ने ढाबा,फिर पेट्रोल पंप और उसके बाद घर के बाहर चलाई गोली, एसएसपी ने किया सस्पेंड