जेईई मेंस रिजल्ट 2023 में दुर्ग के सिद्धार्थ ने हासिल की एआईआर रैंक 342, जिले में प्रथम और छग में तीसरा स्थान, आईआईटी मुंबई में सीएसपी ब्रांच पाना है लक्ष्य

Share this


दुर्ग न्यूज, 1 मई। जेईई मेंस रिजल्ट 2023 सत्र 2 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। दुर्ग शहर के सिद्धांत मिश्रा ने 99.928 परसेंटाइल के साथ एआईआर 342 हासिल कर न सिर्फ शहर को बल्कि छत्तीसगढ़ राज्य को गौरवान्वित किया है। फिजिक्स में शत प्रतिशत अंक सिद्धार्थ ने हासिल किए हैं। आदर्श नगर दुर्ग निवासी सिद्धार्थ मिश्रा का लक्ष्य जेईई एडवांस परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक हासिल कर सीएसई ब्रांच आईआईटी मुंबई में चयनित होना है। इसके लिए सिद्धार्थ आज भी लगातार प्रयत्नरत हैं। औसतन प्रतिदिन 10 घंटे तक पढ़ाई कर सिद्धार्थ मिश्रा की यह सफलता अन्य छात्र छात्राओं के लिए प्रेरणा है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg


सिद्धार्थ मिश्रा ने कहा कि शुरू से ही जेईई परीक्षा में रुचि थी। प्रतिदिन औसतन 10 घंटे सेल्फ स्टडी करने के बाद हर रविवार को मॉक टेस्ट दिया करता था। मॉक टेस्ट के परिणाम प्राप्त होने पर गलतियों को सुधारने में सिद्धार्थ जुट जाते और रेगुलर नोट्स रिवाइज कर सेल्फ मोटिवेटेड रहे। फिजिक्स में सौ फीसदी अंक हासिल करने वाले सिद्धार्थ का केमिस्ट्री में 99.491 एवं मैथ्स में 99.968 प्रतिशत है। सिद्धार्थ ने बताया कि पढ़ाई के साथ-साथ उन्हें संगीत सुनने एवं अध्यात्म में भी रुचि है। सिद्धार्थ के पिता अजय मिश्रा एडवोकेट और फैमिली कोर्ट काउंसलर दुर्ग और माता गृहणी हैं।
आपको बता दें कि जेईई मेंस के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित कर दिया गया है। इसके साथ ही जेईई एडवांस्ड कट ऑफ भी जारी कर दिया गया है जिसे साइट पर देखा जा सकता है। एनटीए ने सत्र 2 के लिए JEE Main 2023 result 29 अप्रैल को jeemain.nta.nic.in 2023 पर घोषित किया गया। जेईई मेन 2023 सत्र 2 का परिणाम ntaresults.nic.in 2023 पर भी अपडेट किया गया है। जेईई मेन परीक्षा परिणाम 2023 की जांच करने के लिए, उम्मीदवारों को जेईई मेन परिणाम लॉगिन विवरण की जरूरत होगी। जेईई मेन 2023 रिजल्ट में सूचीबद्ध शीर्ष 2 लाख 50 हजार क्वालीफायर जेईई एडवांस्ड 2023 परीक्षा में शामिल होने के पात्र होंगे। जेईई मेन रिजल्ट 2023 डाउनलोड के लिए एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in 2023 है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  मोड़ होने के कारण हुआ हादसा, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान | Janjgir News: Collision between tractor and capsule vehicle, engine broken into 4 pieces, Chhattisgarh News