दुर्ग के अमलेश्वर में धर्मांतरण की बजरंग दल ने की शिकायत, मौके पर पहुंच पुलिस ने रायपुर एवं अन्य क्षेत्रों से पहुंचे 9 लोगों को किया गिरफ्तार, घटना पाटन के अमलेश्वर की

Share this


भिलाई नगर, 1 मई। अमलेश्वर थाना क्षेत्र के अंतर्गत काली मंदिर के पास कृष्णकांत कुर्रे के घर पर 30 अप्रैल को प्रार्थना सभा चल रही थी। अमलेश्वर गांव के लोगों ने शांति भंग होने का आरोप लगाते हुए अमलेश्वर पुलिस को सूचित किया और अमलेश्वर पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर यहां से ग्रामीणों की शिकायत पर पादरी सहित नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धारा 151 एवं 107/16 के तहत कार्यवाही की गई है।
अमलेश्वर पुलिस ने बताया कि इस दौरान भारी संख्या में गांव वाले एवं बजरंग दल के कार्यकर्ता एकत्रित हो गए थे। थाना प्रभारी जेपी सिद्धार्थ के अनुसार रविवार को गांव के खिलेश्वर चक्रधारी, हिमांशु शर्मा, भावेश सोनी ने शिकायत की थी कि काली मंदिर के समीप स्थित कृष्णकांत कुर्रे के घर पर प्रार्थना सभा चल रही है। इस प्रार्थना सभा में शोर मचाए जाने के कारण क्षेत्र की शांति भंग हो रही है। पुलिस ने पहुंचकर कृष्णकांत कुर्रे के घर पर चल रही प्रार्थना सभा में उपस्थित कृष्णकांत कुर्रे निवासी अमलेश्वर, विनय साहू निवासी महादेव घाट अमलेश्वर, अभिषेक साहू निवासी संतोषी नगर रायपुर, विजय साहू निवासी अमलेश्वर, भोलाराम निवासी आरंग जिला रायपुर, नरेंद्र साहू निवासी अभनपुर, राकेश साहू निवासी अभनपुर रोहित कुमार साहू एवं ढाल सिंह साहू को गिरफ्तार किया है। शांति भंग करने के कारण सभी आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धारा 151 एवं 107/16 के तहत कार्यवाही की गई है।
जबकि बजरंग दल ने आरोप लगाया है कि पाटन ब्लॉक के अमलेश्वर थाना क्षेत्र के एक मकान में चर्च लगाकर पादरी के द्वारा धर्मांतरण की सूचना मिलते ही बजरंग दल के अंकित द्विवेदी, मयंक यादव, ललित देवांगन, अपनी टीम और साथियों के साथ कल मौके पर पहुंचे और विरोध दर्ज कर पुलिस को बुलवाया। यहां धर्मांतरण की शिकायत कर पादरी को पुलिस के हवाले किया गया है। बजरंग दल के लोगों ने पुलिस प्रशासन को बताया कि यहां मिशनरी भोले भाले लोगों को बरगला फुसला कर धर्म परिवर्तन करवा रहे हैं।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  ED BREAKING : छत्तीसगढ़ में आज क‌ई ठिकानों पर ईडी की दबिश