अंबिकापुर हाइवे के पास दिखा जंगली हाथियों का दल, क्षेत्र में मची भगदड़, रिहायशी इलाकों में अलर्ट जारी

Share this

दुर्ग न्यूज़, 15 अक्टूबर। जिले के लखनपुर में जंगली हाथियों के आने से क्षेत्र में हड़कंप मच गई है। 11 हाथियों का दल शनिवार सुबह लखनपुर के पास नेशनल हाइवे पर आ गया। जिससे लखनपुर के आस पास के रिहायशी इलाकों के लोगों में हड़कंप है। पिछले एक महीने से उदयपुर क्षेत्र में 11 हाथियों के दल ने डेरा डाल रखा है। शुक्रवार को उदयपुर और लखनपुर के बीच के रास्ते से होते हुए हाथियों का यह समूह लटोरी के पास पहुंचा है। उसके बाद शनिवार को हाथियों का दल लखनपुर में पहुंच गया। हाथियों को रिहायशी इलाके में देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। हर कोई यहां डरा हुआ है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

हाथियों का दल रिहायशी क्षेत्र से लगे धान के खेतों से होकर नेशनल हाइवे पर पहुंच गया। हाथियों के नेशनल हाइवे पर पहुंचने से दोनों ओर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई। सूचना पाकर पुलिस की डायल 112 की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने हाथियों को रिहायशी क्षेत्र से निकालने तक आवागमन बंद कर रखा था। इस दौरान लोगों को हाइवे पर जाने से पुलिस टीम ने रोक दिया।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  सगाई कार्यक्रम से लौट रहे ग्रामीणों की स्कार्पियो पलटी | Scorpio of villagers returning from engagement program overturned