
दुर्ग न्यूज़, 15 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने रविवार सुबह अपने 30 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। सीएम भूपेश बघेल पाटन से तो डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव अंबिकापुर से चुनाव लड़ेंगे। छत्तीसगढ़ की कुल 90 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में सात और 17 नवंबर को मतदान होगा तथा 3 दिसंबर को मतगणना होगी।

नक्सल प्रभावित कुछ क्षेत्रों के चलते संवेदनशील माने जाने वाले छत्तीसगढ़ में पहले चरण में सात नवंबर को 20 सीटों पर मतदान होगा तथा दूसरे चरण में 17 नवंबर को 70 सीटों पर मतदान होगा। राज्य विधानसभा चुनाव के पहले चरण लिए 13 अक्टूबर को अधिसूचना जारी हो चुकी है तथा 20 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है। भाजपा मुख्य विपक्षी दल की भूमिका में है। राज्य में 2018 में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 68 सीटें जीतकर 15 साल बाद सत्ता में वापसी की थी। भाजपा को मात्र 15 सीटें हासिल हुई थीं।

कांग्रेस की पहली सूची:

