सगाई कार्यक्रम से लौट रहे ग्रामीणों की स्कार्पियो पलटी | Scorpio of villagers returning from engagement program overturned

Share this

राजनांदगांव3 घंटे पहले

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
  • कॉपी लिंक

छुरिया इलाके के आमगांव- एटमेटा के पास तेज रफ्तार स्कार्पियाे अनियंत्रित पलट गई। हादसे में वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पांच लोगों को गंभीर चोटे आई है। जिनका इलाज जारी है। हादसा स्कार्पियाे के सामने जंगली सुअरों के आ जाने से हुआ है। जानकारी के मुताबिक ग्राम फाफामार निवासी तीरथ निषाद का सुरगी इलाके के पार्रीखुर्द में रविवार को सगाई थी। तीरथ अपने साथियों के साथ स्कार्पियाे क्रमांक सीजी 07 सीएच 9531से पार्रीखुर्द पहुंची थी।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

सगाई का कार्यक्रम पूरा होने के बाद सभी फाफामा लौट रहे थे। वाहन कृष्ण कंवर चला रहा था। रात करीब 1 बजे उनकी कार आमगांव- एटमेटा के पास पहुंची थी, तभी कार के सामने जंगली सुअरों का दल आ गया, जिसे देख चालक ने अचानक ब्रेक लगाया और तेज रफ्तार गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चालक कृष्ण कंवर बुरी तरह दब गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं तीरथ निषाद, नवीन साहू, रुपेंद्र कंवर, तेजेश्वर कोर्राम और हीरा निषाद को चोंटे आई है। सभी को रात में ही अस्पताल में भर्ती किया गया है।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  6 IAS के ट्रांसफर, 3 जिलों के बदले गए कलेक्टर