पचपेड़ी में सड़क पर रखे बैरिकेड से टकराई दो बाइक, चार लोग घायल | Two bikes collided with the barricade placed on the road in Pachpedi, four people injured

Share this

राजनांदगांव2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

घुमका इलाके के पचपेड़ी में सड़क पर रखे बैरिकेड से दो बाइक टकरा गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए। जिन्हें संजीवनी एंबुलेंस की टीम ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज हाॅस्पिटल में भर्ती किया है। घटना सोमवार दोपहर 3 बजे की है। जानकारी के मुताबिक पचपेढ़ी के पास सड़क पर वाहनों की गति को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेड रखा गया है, जिसमें तेज रफ्तार दो बाइक के चालक जा घुसे। हादसे में दोनों ही बाइक में सवार उमेश कुमार, अनिल यादव, टेकेश्वर और कविता को सिर और हाथ-पैर में चोटे आई है। घटना की सूचना के बाद संजीवनी 108 एबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची। जिनकी ईएमटी मीना साहू व चालक छगन ने मौके पर ही घायलों को प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज हाॅस्पिटल में भर्ती किया गया है।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  मौसम में उतार-चढ़ाव, खरीदी केंद्रों में तिरपाल के भरोसे धान की सुरक्षा, 14.59 लाख क्विंटल धान खुले में | Fluctuations in weather, protection of paddy in procurement centers by tarpaulin, 14.59 lakh quintals of paddy in the open