आग से घिर गया बिल्डिंग का चौथा माला, लाखों का सामान हुआ खाक, घंटों की मशक्कत के बाद काबू

Share this

भिलाई नगर, 6 मई। पुरानी भिलाई थाना अंतर्गत एक बहुमंजिला इमारत के चौथे माले पर बीती रात आग लग गई। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद, कई घंटे में आग पर काबू पाया। जब तक आग बुझी कई लाख का सामान जलकर राख हो गया था।
अग्निशमन एवं आपात कालीन सेवाएं दुर्ग से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार रात उन्हें सूचना मिली थी कि भिलाई-3 चरोदा की एक बिल्डिंग के चौथे माले में आग लग गई है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम वहां पहुंची। वहां जाकर पता चला कि शोकी यादव के मकान के चौथे माले पर भीषण आग लगी है। अग्निशमन कर्मियों ने तुरंत एक और फायर ब्रिगेड को बुलाया। इसके बाद लिफ्ट की मदद से मकान के चौथे मंज़िले पर चढ़कर धुएं एवं आग से भरे कमरे में घुसे और 2 गाड़ी पानी व फोम की मदद से आग पर काबू पाया। आग बुझाने में कई घंटे लगे। आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है। पुरानी भिलाई पुलिस मामले की जांच कर रही है। फायर ब्रिगेड कर्मियों की माने तो यदि उन्हें पहुंचने में और देर लगती तो आग दूसरे कमरे में भी पहुंच जाती और पूरी बिल्डिंग को घेर सकती थी। यदि ऐसा होता तो बड़ा जानमाल का नुकसान होता। समय रहते फायरब्रिगेड ने पहुंच कर आग को बढ़ने से रोक लिया। इससे एक बड़ा हादसा टल गया। आग लगने से घर में रखा क़रीबन दो लाख से अधिक का सामान जलकर राख हो गया है।

Share this
READ MORE  घासीदास नगर के विधायक प्रतिनिधि निखिल का घर-घर "लाभार्थी संपर्क अभियान", कई जनोपयोगी योजनाओं के लिए कर रहे जागरूक