शराब कारोबारी त्रिलोक सिंह को ईडी ने कोर्ट में किया पेश, 14 दिन की मांगी रिमांड

Share this

भिलाई नगर, 11 मई। भिलाई में रहने वाले बड़े शराब कारोबारी और होटल व्यवसायी त्रिलोक सिंह ढिल्लन उर्फ पप्पू ढिल्लन को ईडी ने आज भिलाई से गिरफ्तार कर रायपुर की विशेष अदालत में पेश किया है। आपको बता दें कि यह पूरा मामला छत्तीसगढ़ में 2 हजार करोड़ से भी अधिक शराब घोटाले से जुड़ा हुआ है और अनवर ढेबर से हुई पूछताछ और जब्त दस्तावेज के आधार पर त्रिलोक सिंह ढिल्लन की भी संलिप्तता पाई गई है।

इससे पूर्व सुबह दुर्ग पहुंची ED की टीम ने भिलाई स्थित पप्पू के घर पर छापेमारी कर उसे हिरासत में लिया और फिर काफी देर तक पूछताछ की गई। ED ने कोर्ट से पप्पू को 14 दिन की रिमांड पर लेने की मांग की है फिलहाल इस मामले में सुनवाई रायपुर के कोर्ट में जारी है।

ED का दावा है कि हाल ही में छत्तीसगढ़ में उजागर हुए लगभग दो हजार करोड़ के शराब घोटाले में महत्वपूर्ण भूमिका पप्पू ढिल्लन की भी हो सकती है, इसके सबूत मिले हैं। पहले ही इस मामले में अनवर और नितेश पुरोहित नाम के कारोबारी अरेस्ट किए जा चुके हैं। अनवर फिलहाल 5 दिन की रिमांड पर ईडी की गिरफ्त में है। नितेश पुरोहित नाम के कारोबारी की तबीयत गिरफ्तार होते ही खराब हो गई थी, जिसका इलाज एम्स में चल रहा है।

Share this
READ MORE  कोयला घोटाला: देवेंद्र यादव के खिलाफ वारंट जारी, ED कोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका खारिज की