दुर्ग जिला की 10th क्लास टापर ने एसपी से कहा “जेल में बंद पिता से मिलना चाहती हूं, 3 साल से नहीं मिली”, मुलाकात बाद पिता-पुत्री के नहीं रूक रहे थे आंसू

Share this

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

भिलाई नगर, 12 मई। दुर्ग जिले की छात्रा सानिया मरकाम कक्षा दसवीं की मेरिट में सातवीं रैंक टापर है। सानिया के पिता जेल में निरुद्ध हैं। इकलौते बेटे से किसी का झगड़ा हुआ तो पिता भी मारपीट में कूद गए और वो तीन वर्ष से जेल में हैं। अब सात लड़कियों के इसी पिता का मान बेटी सानिया ने बेहतर पढ़ाई के माध्यम से रौशन किया है। परिणाम आने के बाद सानिया ने जेल में पिता से मिलने की इच्छा जताई तो एसपी डाक्टर अभिषेक पल्लव ने तत्काल जेल प्रशासन से बात कर आज स्वयं जेल परिसर में उपस्थित होकर सानिया को उनके पिताजी से जेल में भेंट करवाया।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  महासमुंद, राजनांदगांव और कांकेर सीटों पर 26 अप्रैल को वोटिंग, अतिसंवेदनशील इलाकों के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना हुए मतदान दल