2000 करोड़ शराब घोटाले को लेकर भाजपा का जमकर विरोध प्रदर्शन, भिलाई में आबकारी मंत्री के तीन-तीन पुतले फूंके, दुर्ग में दिया महाधरना

Share this

भिलाई नगर, 12 मई। भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई ने 2 हजार करोड़ रुपए के शराब घोटाले के विरोध में आबकारी मंत्री का पुतला दहन किया है। भाजपा और भाजयुमो नेताओं ने अवंती बाई चौक कोहका में एकत्र होकर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते पैदल मार्च किया और पुलिस को चकमा देते हुए तीन अलग-अलग पुतले जलाए।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया ने बताया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की विवेचना के दौरान प्रदेश कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के‌ नजदीकी समर्थक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों की मिलीभगत से 2000 करोड़ रुपए का शराब महाघोटाला उजागर हुआ है। वृहद पैमाने पर हुए इस भ्रष्टाचार के विरोध में भारतीय जनता पार्टी भिलाई जिले के सभी मंडल में अलग-अलग दिन प्रदर्शन कर पुतला दहन कर रहे हैं।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित मिश्रा ने कहा कि ईडी की जांच ने सरकार के भ्रष्टाचार रूपी चेहरे को उजागर कर दिया है। जनता के सामने कांग्रेस का असली चेहरा आ गया है। भाजपा उसके गलत कृत्यों के खिलाफ हर लड़ाई लड़ेगी।
पुतला दहन में पार्षद महेश वर्मा, जेपी घनघोरकर, ललित चंद्राकर, दिनेश मिश्रा, शिवसागर मिश्रा, अशोक गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा के पुरुष और महिला कार्यकर्ता मौजूद रहे।
उधर दूसरी तरफ दुर्ग जिला भाजपा संगठन द्वारा गुरुवार को जिला अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा की अध्यक्षता में दोपहर 1 बजे से दुर्ग संभाग कार्यालय, हिंदी भवन के सामने महाधरना दिया गया है। इस महाधरना में दुर्ग जिले के सभी 13 मंडलों के बूथ स्तर से लेकर तमाम वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।

READ MORE  ट्रक से गांजा की तस्करी, 72 लाख कीमती माल के साथ तस्कर गिरफ्तार
Share this