महासमुंद, राजनांदगांव और कांकेर सीटों पर 26 अप्रैल को वोटिंग, अतिसंवेदनशील इलाकों के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना हुए मतदान दल

Share this

दुर्ग न्यूज़ (गरियाबंद), 24 अप्रैल। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में छत्तीसगढ़ की महासमुंद, राजनांदगांव और कांकेर सीटों में 26 अप्रैल को वोटिंग होगी। वहीं अतिसंवेदनशील इलाका आमामोरा ओंड के लिए हेलीकॉप्टर से दल रवाना हुआ। कलेक्टर ने सभी को गुलाब फूल भेंट कर शुभकामनाएं दी।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने अतिसंवेदनशील इलाका आमामोरा ओंड के लिए हेलीकॉप्टर से मतदान दल को रवाना कर उन्हे गुलाब फूल भेंट कर शुभकामनाएं दी। दोनों बूथ के लिए 6 दल के अलावा उतने ही संख्या में रिजर्व दल मिलाकर कर कुल 12 दलों को प्रशासन ने 48 घंटे पहले रवाना कर दिया है। पुलिस परेड ग्राउंड में सेना के हेलीकॉप्टर से उन्हे रवाना किया गया।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

 

 

कलेक्टर ने बताया कि पर्याप्त सुरक्षा के इंतजामात किए गये है। अफसर ने दावा ने किया कि पिछले लोकसभा चुनाव में हुए 76 प्रतिशत से इस बार ज्यादा करने का लक्ष्य हासिल होगा। माह भर पहले से हमने जागरूकता के अभियान चलाए, विभिन्न माध्यमों से यह अभियान सतत जारी रहा।

Share this
READ MORE  मतगणना 3 दिसंबर को, अस्त्र-शस्त्र लाठी-डंडा लेकर चलने पर प्रतिबंध