भाषण देते समय मंच पर बेहोश हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी…मचा हड़कंप

Share this

दुर्ग न्यूज़ (मुंबई), 24 अप्रैल। महाराष्ट्र के यवतमाल में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भाषण देते समय अचानक मंच पर बेहोश होकर गिर पड़े। मंच पर मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें उठाकर इलाज के लिए ले गए। बताया जाता है कि गडकरी यवतमाल के पुसद में एक चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे हुए थे। वह मंच पर बोल ही रहे थे कि अचानक बेसुध होकर गिर पड़े। जिसके बाद उनके आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें संभाला और तत्काल इलाज के लिए ले गए।

 

बता दें कि केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी नागपुर लोकसभा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार हैं। नागपुर सीट पर पहले चरण में मतदान हो चुका है। यहां गडकरी का मुकाबला कांग्रेस के विकास ठाकरे से है। नितिन गडकरी यहां से तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं।

Share this
READ MORE  चारधाम यात्रा आरंभ: अक्षय तृतीया पर्व पर श्रद्धालुओं के लिए खुले केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के कपाट