रिहायशी इलाके में पकड़ाया देह व्यापार का बड़ा अड्डा, वेस्ट बंगाल से लाई गईं 4 महिलाएं 4 युवतियों सहित 10 लोग पकड़ाए, पूछताछ जारी

Share this

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

दुर्ग न्यूज, डेस्क, 12 मई। मध्य प्रदेश के सागर जिले में पुलिस ने कल देह व्यापार मामले में बड़ी कार्रवाई की है। यहां के मकरोनिया क्षेत्र के कई मकानों पर दबिश देकर अवैध गतिविधियों में संलिप्त आठ युवतियों और दो युवकों को संदिग्ध हालत में पकड़ा गया है, जिसमें से चार महिलाएं वेस्ट बंगाल और चार सागर जिले की ही रहने वाली बताई जा रही हैं। पुलिस सभी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

आपको बता दें कि मुखबिर की सूचना पर गुरूवार की दोपहर मकरोनिया सीएसपी शेखर दुबे के नेतृत्व में टीआई महेंद्र जगत सिंह, टीआई रीता सिंह और स्थानीय थाना के पुलिस बल ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान बडतुमा, दीनदयाल नगर से पुलिस ने 10 युवक-युवतियों को संदिग्ध हालत में पकड़ा है। गौर नगर से भी कुछ लड़के- लड़कियों को पकड़ा गया है जिनसे पूछताछ पुलिस कर रही है। पकड़ी गईं चार महिलाएं वेस्ट बंगाल की हैं।

नगर पुलिस अधीक्षक शेखर दुबे ने बताया कि लंबे समय से यहां देह व्यापार की सूचना मिल रही थी, उसके बाद पूरी योजना तैयार कर कल इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। दस लोगों को पुलिस गिरफ्त में लिया गया है, उनसे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share this
READ MORE  कुम्हारी में युवक को दौडा़ कर चाकू मारने वाले हत्या के 5 आरोपी गिरफ्तार, देखें वारदात का विडियो