
दुर्ग न्यूज डेस्क, 12 मई। सीबीएसई ने 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। बोर्ड ने आज रिजल्ट जारी करते हुए बताया कि इस वर्ष परीक्षा में शामिल होने वाले 87.33% बच्चे पास हुए हैं। सीबीएसई ने तय किया है कि इस साल रिजल्ट के साथ स्टूडेंट्स की फर्स्ट, सेकेंड और थर्ड डिवीजन की जानकारी नहीं देगा। बेवजह के कॉम्पिटिशन से स्टूडेंट्स को बचाने के लिए इस साल मैरिट लिस्ट भी जारी नहीं की जा रही है। 12वीं में इस बार कुल 87.33% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। त्रिवेंद्रम रीजन 99.91 पास प्रतिशत के साथ टॉप पर है। 84.67% लड़के और 90.68% के साथ लड़कियां पास हुईं। लड़कियां, लड़कों के मुकाबले 6.01% आगे रहीं। स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट मोबाइल ऐप उमंग, डिजिलॉकर और बोर्ड की बेवसाइट पर देख सकते हैं।

देश में CBSE 10वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 21 मार्च और 12वीं की 15 फरवरी से 5 मार्च तक चली थीं। दोनों एग्जाम में 38 लाख 83 हजार 710 परीक्षार्थी बैठे थे। कक्षा 10वीं के 21 लाख 86 हजार 940 और 12वीं के 16 लाख 96 हजार 770 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी।
एसएमएस भेज ऐसे चेक करें रिजल्ट

फोन के मैसेज बॉक्स पर जाएं, Text Message पर जाकर सीबीएसई 12वीं टाइप कर बिना स्पेस दिए बिना Roll Number दर्ज करें। इसके बाद 77388299899 पर भेजें, रिप्लाई के तौर पर रिजल्ट आ जाएगा।
स्कोर कार्ड चेक करने के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स
रोल नंबर, स्कूल नंबर, जन्म तिथि और एडमिट कार्ड आईडी।
रिजल्ट चेक करने के लिए अपनाएं ये प्रोसेस
सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in, cbseresults.nic.in पर जाएं।वेबसाइट के होमपेज पर0सीबीएसई 12वीं के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। स्क्रीन पर एक लॉग इन विंडो दिखाई देगी। सीबीएसई 12 वीं का रोल नंबर दर्ज करें। स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
