दुर्ग न्यूज,17 मई। सूर्य नगर ( कर्मचारी नगर ) में बीती रात शिव मंदिर के पास कुछ असामाजिक तत्वों ने ऊधम मचाया है। घर का ताला तोड़ा, बिजली तार की चोरी की और बाहर खड़ी कार को बदरंग किया। कार एक महिला पुलिस की है, गाड़ी देखकर लगता है कि इन तत्वों ने जानबूझकर यह हरकत की है। कुछ समय पहले इसी क्षेत्र से साइकिलें चोरी हुई थीं। पुलिस कार्रवाई नहीं होने से इनके हौसले बढ़ रहे हैं।मोहल्ला में इन घटनाओं को लेकर लोगों में काफी गुस्सा है। सीसीटीवी कैमरे में इन वारदातों का फुटेज मिलना बताया गया है। पुलिस से ऐसे तत्वों पर अंकुश लगाने कार्रवाई की मांग की गई है।

