कुटुंब न्यायालय में पदस्थ सिपाही ने खुद को मार ली गोली, पुलिस मौके पर

Share this

दुर्ग न्यूज डेस्क, 28 मई। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां कुटुम्ब न्यायालय में ड्यूटी कर रहे सिपाही ने खुद को गोली मार ली है। सिपाही का नाम जितेंद्र पटेल बताया जा रहा है, जो कि लंबे समय से परिवार न्यायालय में ड्यूटी कर रहा था। सिपाही के साथ दो अन्य सिपाही भी मौजूद थे। घटना आज सुबह की है। सिपाही के परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं। फॉरेंसिक जांच टीम मौके पर मौजूद है। कोंडागांव पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share this
READ MORE  जनसंपर्क विभाग के नये आयुक्त मयंक श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री साय से की सौजन्य मुलाकात