
भिलाई नगर, 25 मई। आज दुर्ग जिला के भिलाई औद्योगिक क्षेत्र के एक मकान में आनलाईन सट्टा महादेव और रेड्डी अन्ना का पैनल संचालित कर रहे 4 आरोपियों को पुलिस ने धरदबोचा है। पुरानी भिलाई पुलिस इस मामले में आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

एसपी डाक्टर अभिषेक पल्लव ने बताया कि मौके से आरोपी सौरभ सिंह पिता उपेंद्र सिंह (24 वर्ष) निवासी हरिओम टीएमटी के पास छावनी, ललित सिंह पिता सत्येंद्र सिंह (21 वर्ष) निवासी शंकर नगर छावनी, शुभम सिंह पिता नारायण सिंह (27 वर्ष) निवासी शंकर नगर छावनी और पारस कुमार (24 वर्ष) निवासी बिरगांव तालाब के पास रायपुर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से एक लैपटॉप, 10 मोबाइल, 3 चेकबुक, 2 पासबुक, 3 एटीएम जब्त कर जांच की जा रही है। आरोपी महादेव और रेड्डी अन्ना ऑनलाइन सट्टा का पैनल नंबर 92 संचालित कर रहे थे।

