एक महीने से पेट दर्द से परेशान महिला का आपरेशन कर निकाला 3.8 kg का ओवरी सिस्ट

Share this

 

भिलाई नगर, 25 मई। जिला चिकित्सालय दुर्ग में पेट दर्द की समस्या से परेशान महिला का आपरेशन कर 3.8 किलो का सिस्ट निकाला गया है। सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक ने बताया कि आर्या नगर दुर्ग निवासी श्रीमती राधिया बाई साहू (46 वर्ष) पिछले एक महीने से अपने पेट दर्द की समस्या को लेकर जिला चिकित्सालय दुर्ग में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. स्मिता सिन्हा के पास ईलाज करने पहुंची। विशेषज्ञ द्वारा लक्षण के आधार पर जांच करने के बाद उन्हें सोनोग्राफी करने की सलाह दी गई। सोनोग्राफी के बाद जांच में पाया गया कि उनके ओवरी में गांठ बना हुआ है, जिसे श्लेष्म सिस्टेडेनोमा कहा जाता है।

स्त्री रोग विशेषज्ञ ने मरीज को ऑपरेशन कराने की सलाह दी। महिला का ऑपरेशन कर 3.8 किलो का सिस्ट निकाला गया। जिससे वर्तमान में मरीज की स्थिति समान्य है। इस कार्य में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. स्मिता सिन्हा एवं टीम डॉ. बसंत चौरसिया, असिस्टेंट स्टॉफ द्वारा ओवरी सिस्ट का सफलतापूर्वक सर्जरी किया गया।

Share this
READ MORE  एक करोड़ 40 लाख का गांजा पकड़ाया, इस बार मुर्रा की बोरियों के बीच छिपा रखा 700 किलो गांजा, दो गिरफ्तार