राइस मिलर्स और स्टील कारोबारियों के घर और दफ्तर पर इनकम टैक्स का छापा, CG के कई जिलों में हड़कंप

Share this

दुर्ग न्यूज डेस्क, 7 जून। छत्तीसगढ़ के कुछ शहरों में आज सुबह से कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमार कार्रवाई जारी है। रायपुर रायगढ़ में स्टील कारोबारी और दोनों भाई अजय सिंघल और संजय सिंघल के घर इनकम टैक्स की टीम पहुंची है। दोनों भाइयों के ऑफिस और घर में छापे की खबर मिल रही है।

आपको बता दें कि आज सुबह इनकम टैक्स की कई टीम इनके ऑफिस रायपुर शंकर नगर में और घर खमारडीह में पहुंची है। इसके साथ ही राइस मिल के कारोबार से जुड़े लोगों के यहां भी इनकम टैक्स की टीमें पहुंची है।

Share this
READ MORE  शासकीय कर्मियों एवं उनके परिजनों के इलाज के लिए राज्य शासन द्वारा मान्यता प्राप्त अस्पतालों की संख्या हुई 155, एसआर हॉस्पिटल चिखली दुर्ग सहित छत्तीसगढ़ के 114 और राज्य के बाहर के 41 अस्पताल शामिल