दुर्ग में पत्थर से मार कर देर रात युवक को किया अधमरा, सुबह हास्पिटल में हो गई मौत, 3 संदेहियों से पूछताछ जारी, जल्द होगा खुलासा

Share this

दुर्ग न्यूज, 7 जून। दुर्ग जिले के मोहन‌ नगर थाना क्षेत्र में देर रात एक युवक की पत्थर मार कर गंभीर रूप से अधमरा कर आरोपी भाग निकले हैं। पुलिस घायल युवक को अस्पताल ले गई जहां उपचार के दौरान आज सुबह उसने दम तोड़ दिया है। पुलिस इस मामले में तीन संदेहियों को पकड़ थाना लाई है जिनसे समाचार लिखे जाने तक पूछताछ जारी है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

मिली जानकारी के अनुसार मोहन नगर थाना क्षेत्र के शक्ति नगर में देर रात 2 से 3 बजे के बीच एक युवक के गंभीर रूप से घायल हालत में पड़े होने की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने उसे हास्पिटल पहुंचाया जहां आज सुबह उसकी मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त लुकेश यादव के रूप में की गयी है। मोहन नगर पुलिस ने बताया कि देर रात युवक से मारपीट की गयी है। उसके चेहरे और शरीर में काफी चोट थी। मौके पर पत्थर भी मिला जिससे उसे मारा गया था। पुलिस तीन युवकों को पकड़ पूछताछ कर रही है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  महादेव बुक ऑनलाईन सट्टा हेतु बैंक खातों से रूपये का लेनदेन करने वाले 3 आरोपियों के विरूद्ध हुई कार्यवाही