“राजस्व प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाएं” दुर्ग कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Share this

दुर्ग न्यूज, 13 जून। कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर जमीन से जुड़े सभी अविवादित नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, राजस्व वसूली, नक्शा बटांकन, डायवर्सन की गहन समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने विभागीय प्रकरणों के निराकरण में लेटलतीफी करने वाले वाले अधिकारियों को फटकार लगाई और सभी अधिकारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन सर्वोच्च प्राथमिकता से करने कहा। उन्होंने जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों पर हुई कार्यवाही के बारे अधिकारियों से विस्तार से चर्चा की। साथ ही सभी अधिकारियों को आगामी विधानसभा निर्वाचन को ध्यान में रखते हुए गंभीरता पूर्वक कार्य करने कहा।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

आज हुई बैठक में उन्होंने अधिकारियों से मतदाता सूची पुनरीक्षण हेतु बीएलओ घर घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन से संबंधित एवं मतदान केन्द्र में रेम्प, शौचालय एवं पानी की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर ने आयुष्मान कार्ड बनाने से छूटे हुए लोगों की जानकारी भी ली। कलेक्टर ने कहा कि छूटे हुए लोगों के आयुष्मान कार्ड अनिवार्य रूप से बन जाएं, इसके लिए उन्होंने अधिकारियों से बेहतर कार्ययोजना के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।‌ सारथी ऐप का उपयोग करते हुए जनदर्शन, जनचौपाल और जन शिकायतों के प्रकरणों को प्राथमिकता के साथ समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

कलेक्टर ने पंचायत विभाग से संबंधित कार्यो की समीक्षा करते हुए जिले के सभी गौठानों में गोधन न्याय योजना के तहत वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन एवं विक्रय की जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने क्रय किए गए गोबर से वर्मी कम्पोस्ट कंवर्जेंस का प्रतिशत बढ़ाने तथा वर्मी कम्पोस्ट के विक्रय में बढ़ोतरी लाने के निर्देश दिए। बैठक में सभी अनुविभाग के एसडीएम तहसीलदार व जनपद सीईओ उपस्थित थे।

READ MORE  छत्तीसगढ़िया ओलंपिक, तीसरा चरण कल 18 अगस्त से 23 अगस्त तक चलेंगी प्रतियोगिताएं  विकासखंड एवं नगरीय क्लस्टर स्तर पर होगी स्पर्धा 
Share this