कालेज के फायनल ईयर स्टूडेंट्स ने की खुदकुशी, मामला प्रेम प्रसंग का, कल से निकले थे, रात भर नहीं लौटे, सुबह मिली लाश

Share this

दुर्ग न्यूज डेस्क, 15 जून। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला अंतर्गत खरसिया के ग्राम फरकानारा में प्रेमी जोड़े की लाश जंगल में मिली है। दोनों ने कीटनाशक खाकर अपनी जान दे दी। दोनों ही बीएससी फाइनल ईयर के स्टूडेंट थे। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है।

आपको बता दें कि जोबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम फरकानारा के डोमनारा का रहने वाला चंद्रशेखर राठिया (22 वर्ष) का कुछ वर्षों से गांव की ही जमुना राठिया (22 वर्ष) से प्रेम प्रसंग था। दोनों शादी करना चाहते थे। शादी के सपने देख रहे प्रेमी जोड़े ने घरवालों को भी अफेयर की बात बताई थी। युवक के घरवाले जमुना के घर रिश्ते की बात भी करने गए थे लेकिन युवती के परिजनों ने बाद में बात करने कहते हुए उन्हें टाल दिया था। जिसके बाद दोनों प्रेमी जोड़े बहुत निराश थे। उन्हें लगा कि दोनों के रिश्ते से परिजन खुश नहीं हैं। बुधवार तड़के 3 बजे युवक-युवती अपने घर से बहाना बनाकर निकले और पास के ही जंगल में गए। वहां कीटनाशक दवा का सेवन कर अपनी जान दे दी। युवक-युवती घर नहीं लौटे तो उन्हें ढूंढना शुरू किया गया। मृतका का भाई गंगा कुमार राठिया अपने दोस्तों के साथ जंगल की ओर खोजने गया, जहां उसने बहन जमुना और चंद्रशेखर की लाश देखी। मृतका के भाई ने गांववालों और पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। इसके बाद दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। इस मामले में पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है।

Share this
READ MORE  तीन फारेस्ट अफसरों को राज्य सरकार ने दिया प्रमोशन