पुरखों की परंपरा से अवगत कराने लोकवाद्य कार्यशाला बेहतर माध्यम: साहू

Share this

दो दिवसीय लोक वाद्य कार्यशाला शिविर का समापन

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

दुर्ग न्यूज, 15 जून। छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि युवा पीढ़ी को हमारे पुरखों की परंपरा से अवगत कराने लोक वाद्य की कार्यशाला एक बेहतर माध्यम है। मंत्री साहू बीती रात मरोदा में  अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के उपलक्ष्य में संस्कृति विभाग छत्तीसगढ़ शासन एवं ‘कुहूकी’ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 10 दिवसीय लोक वाद्य कार्यशाला शिविर के समापन अवसर पर बोल रहे थे।

संयोजक और प्रख्यात लोकवाद्य संग्राहक रिखी क्षत्रिय द्वारा भिलाई स्टील प्लांट की जमीन होने की वजह से व्यवस्थित कार्यशाला की स्थापना में आ रही रुकावट से मंत्री साहू को अवगत कराया गया। इस पर कैबिनेट मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि यह लोक वाद्य कार्यशाला स्थापित की जाएगी और छत्तीसगढ़ शासन की ओर से हर संभव सहयोग जरूर किया जाएगा। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम व सम्मान समारोह भी हुआ। आयोजन समिति की ओर से मंत्री ताम्रध्वज साहू व अन्य समस्त अतिथियों का स्वागत किया गया। आयोजन में मुख्य अतिथि ताम्रध्वज साहू के हाथों 10 दिवसीय कार्यशाला में सम्मिलित कलाकारों का सम्मान किया गया।

इनमें शिबो कश्यप कोंडागांव बेल मेटल, डौंडी लोहारा से दीपक तारम काष्ठ कला, डमरु चक्रधारी कोंडागांव कुम्हारपारा मिट्टी कला, पन्नालाल खैरागढ़ काष्ठ कला, रामदास लोहार बनियागांव कोंडागांव लौह शिल्प, बिजेलाल विश्वकर्मा राजनांदगांव काष्ठशिल्प, गायिका कंचन जोशी और गायक विवेक शर्मा का सम्मान किया गया।

आयोजन की अध्यक्षता कर रहे केशव बंछोर सभापति नगर निगम रिसाली ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि रिखी क्षत्रिय लोककला के संरक्षण की दिशा में विशिष्ट योगदान दे रहे हैं। वहीं विशिष्ट अतिथि सनीर साहू पार्षद एवं महापौर परिषद सदस्य नगर निगम रिसाली व एल्डरमैन श्रीमती संध्या वर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

READ MORE  छत्तीसगढ़ के आदिवासी नेता सोहन पोटाई का निधन

इस दौरान रिंकी देवांगन, दुष्यंत हरमुख और ईश्वर पटेल द्वारा लोकगीत एवं लोक नृत्य की रंगारंग प्रस्तुति दी गई।  इसी तरह विवेक शर्मा, कंचन जोशी, क्रांति,कार्तिक ओपी देवांगन एवं गीतांजलि साहू द्वारा लोकगीत एवं लोकरंग की प्रस्तुति दी गई। जिसे उपस्थित अतिथियों ने बेहद सराहा। आयोजक रिखी क्षत्रिय, अन्नपूर्णा क्षत्रिय, कुहूकी एवं लोक रागिनी परिवार ने अतिथियों और कला प्रेमियों की उपस्थिति के लिए आभार जताया।

Share this