तेलांगाना के किसानों ने पुलगांव गौठान का किया अवलोकन

Share this

दुर्ग न्यूज, 15 जून। तेलांगाना प्रदेश से छत्तीसगढ़ भ्रमण के लिए आए किसानों ने आज नगर निगम दुर्ग अंतर्गत पुलगांव गौठान का अवलोकन किया। तेलंगाना के हैदराबाद जिला अंतर्गत गांव गुड़पाल के कृषक तीनमारमल्लम के नेतृत्व में 400 किसानों के भ्रमण दल ने पुलगॉव गौठान देखकर छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा पशुओं के लिए की गई व्यवस्था और गौठानों को मल्टी एक्टिविटी सेंटर के रूप में विकसित करने के कार्य की काफी सराहना की। किसानों ने यहां पर बकरीपालन, मुर्गीपालन, डेयरी व महिला स्व सहायता समूह द्वारा उत्पादित सामग्रियों, गोबर पेंट आदि का अवलोकन किया। जिला पंचायत के सीईओ अश्वनी देवांगन ने गौठान की अवधारणा से कृषकों को अवगत कराया। इस अवसर पर जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष राजेन्द्र साहू सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, नगर निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर और गौठान से जुड़े संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  कामर्शियल कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण आग, पीएनबी एटीएम समेत 6 दुकानें खाक, सामने खड़ी गाड़ियां भी आईं चपेट में