♦ ब्रेकिंग न्यूज़ : मछली मार्केट के नामकरण विवाद पर प्रशासनिक “एक्शन” देखिए प्रशासनिक उद्घोषणा का विडियो

Share this

भिलाई नगर, 5 जनवरी। पावर हाउस कैंप 2 स्थित मछली मार्केट का नामकरण पूर्व पार्षद स्वर्गीय गफ्फार खान के प्रस्ताव पर जिला प्रशासन के द्वारा रोक लगा दी गई है। यह घोषणा जिला प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार दुर्ग सत्येंद्र शुक्ला के द्वारा धरना स्थल पर उपस्थित होकर की है। उन्होंने कहा कि उक्त मार्केट का नाम शहीद विश्राम माझी रखे जाने का प्रस्ताव नगर पालिक निगम भिलाई की महापौर परिषद की बैठक में रखा जाएगा। प्रस्ताव पारित होने के पश्चात मार्केट का नामकरण शहीद के नाम पर किया जाएगा।
इस घोषणा के साथ धरना स्थल पर उपस्थित दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल के द्वारा शहीद विश्राम माझी की माता द्वारा जारी अनशन को जूस पिलाकर समाप्त कराया गया।
गौरतलब हो कि आज सुबह पावर हाउस कैंप-2 स्थित मछली मार्केट का नाम शहीद विश्राम मांझी रखे जाने की मांग को लेकर शहीद की मां श्रीमती रुकमणी बाई मांझी व अनेक व्यवसायी धरना पर बैठ गए हैं। शहर सरकार द्वारा इस बाजार का नाम पूर्व पार्षद स्व. मोहम्मद गफ्फार के नाम रखने के निर्णय से व्यथित शहीद की माँ ने आज अपना अनशन प्रारंभ किया था। इसकी जानकारी लगते ही जिला प्रशासन की ओर से प्रतिनिधि के रूप में आज शाम को नायब तहसीलदार दुर्ग सत्येंद्र शुक्ला एवं उनके साथ नगर निगम के जोन कमिश्नर अमिताभ शर्मा धरना स्थल पर उपस्थित हुए। उनके द्वारा स्थल पर उपस्थित शहीद की मां एवं आमजनों को अवगत कराया गया कि जिला प्रशासन ने निर्णय लिया है जो नगर निगम भिलाई के द्वारा पूर्व पार्षद स्वर्गीय मोहम्मद गफ्फार खान के नाम नाम पर मछली मार्केट का नामकरण किए जाने के प्रस्ताव पर रोक लगा दी गई है, अब आगामी नगर निगम की एमआईसी की बैठक में मछली मार्केट का नाम शहीद विश्राम माझी के नाम पर रखे जाने का प्रस्ताव रखा जाएगा। यह प्रस्ताव एमआईसी से पारित होने के पश्चात मार्केट का नामकरण शहीद विश्राम माझी रखा जाएगा। इस घोषणा के साथ ही धरना स्थल पर उपस्थित आम जनों के द्वारा भारत माता का जयघोष किया गया। इसके पश्चात उपस्थित दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल के द्वारा शहीद की माता को जूस पिलाकर के उनका अनशन समाप्त कराया गया है।♦

Share this
READ MORE  कांकेर में CM भूपेश बघेल की मौजूदगी में तीन सीटों के प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन