ब्रेकिंग न्यूज-बालाघाट में देर रात दुर्ग पुलिस टीम की दबिश, महादेव बुक की एक और ब्रांच ध्वस्त, देखें विडियो

Share this

सात आरोपियों से 3 लैपटाप, 11 मोबाईल, वाईफाई राउटर और बैंक खाते जब्त
भिलाई नगर, 6 जनवरी। मध्यप्रदेश के बालाघाट में महादेव ऐप से आनलाईन बेटिंग करवा रहे 7 आरोपियों को दुर्ग जिला पुलिस टीम ने धरदबोचा है। बीती रात हुई इस कार्रवाई में एक किराये के मकान में आनलाईन बेटिंग ब्रांच संचालित कर रहे इन आरोपियों में 5 बालाघाट और 2 भिलाई निवासी हैं।
इस कार्रवाई की जानकारी देते हुए एसपी डाॅ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि सायबर ट्रैकिंग के आधार पर आरोपियों की लोकेशन मध्यप्रदेश में मिली। जिला पुलिस टीम संबंधित क्षेत्र में भेजी गयी और वहां बालाघाट पुलिस के सहयोग से टीम ने दबिश दे 7 लोगों को रंगे हाथ पकडा़ है। आरोपियों से 3 लैपटाप, 11 मोबाईल, एक वाई फाई राउटर और अनेक बैंक खाते का रिकार्ड, बही खाता जब्त हुआ है। आरोपी महादेव बुक की ब्रांच संचालित कर रहे थे। इस ठिकाने से हर दिन लाखों की आनलाईन बेटिंग करवाई जा रही थी। पकड़े गए आरोपियों में कपिल बिसेन निवासी सेरपर तहसील वारा सिवनी बालाघाट, आशीष मेश्राम सिवनरीकला बालाघाट, नरेंद्र सहारे सिवनरीकला बालाघाट, ललित पटले सेतपर बालाघाट, हर्ष सोनी सिवनरीकला बालाघाट, विक्की गुप्ता पांच रास्ता सुपेला भिलाई तथा अंकित मेश्राम भिलाई शामिल हैं। आरोपियों को भिलाई लाया जा चुका है। आज दोपहर 1 बजे पुलिस कंट्रोल रूम में एसपी प्रेस कांफ्रेस में विस्तार से मामले का खुलासा करेंगे।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  छत्तीसगढ़ में 10 करोड़ का गांजा पकड़ाया, ट्रक से 19 क्विंटल से ज्यादा मादक पदार्थ जब्त