सीएम भूपेश बघेल आज पदकवीरों को करेंगे सम्मानित

Share this

रायपुर, 23 जून। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ‘‘अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक दिवस’’ के अवसर पर आज शाम 5 बजे अपने निवास कार्यालय में आयोजित ‘पदकवीर सम्मान समारोह’ में गुजरात में आयोजित 36वें नेशनल गेम्स में पदक जीतने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

विधायक एवं छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसिएशन के महासचिव देवेन्द्र यादव से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री श्री बघेल समारोह में गुजरात में 30 सितम्बर से 12 अक्टूबर 2022 तक आयोजित राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में विभिन्न खेलों में राज्य के लिए पदक जीतने वाले खिलाड़ियों एवं समस्त प्रतिभागियों के साथ उनके प्रशिक्षकों एवं टीम प्रबंधक को भी सम्मानित करेंगे। इस समारोह में राज्य के ओलम्पियन, अर्जुन अवार्डी, पूर्व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों एवं छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसिएशन के पदाधिकारियों, विभिन्न खेल संघों व जिला ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष एवं सचिव को आमंत्रित किया गया है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  अननोन कॉल के कारण पति करता था चरित्र पर शक;मारपीट से तंग आकर पत्नी ने कर ली थी आत्महत्या | Husband used to doubt character due to unknown call, Wife committed suicide after getting fed up of fighting