जिला पंचायत सदस्य उपचुनाव, मंत्री ताम्रध्वज साहू ने प्रत्याशी लक्ष्मी साहू के लिए जनता से माँगा आशीर्वाद

Share this

जनहितकारी नीतियों के दम पर गढ़ रहे हैं नवा छत्तीसगढ़

दुर्ग न्यूज, 24 जून। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा अंतर्गत विभिन्न ग्रामों में क्षेत्रीय विधायक व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी लक्ष्मी साहू के पक्ष में जनसंपर्क कर जनता से उन्हें भरी मतों से विजयी बनाने अपील की। उन्होंने ग्राम कोटनी, नगपुरा, बोरई, दमोदा, खुर्सीडीह, खुरसुल, गनियारी,और पीपरछेड़ी में जनसंपर्क कर छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं एवं नीतियों के बारे में बताते हुए एवं उनसे मिले लाभ के संबंध में चर्चा कर क्षेत्र के विकास के लिए जनता से कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी लक्ष्मी साहू को अपना आशीर्वाद प्रदान करने का निवेदन किया। उन्होंने कहा कि स्व. शालिनी यादव के निधन के बाद यहां उपचुनाव हो रहा है; आप सभी से अपील है कि अपना आशीर्वाद प्रदान कर लक्ष्मी साहू को पूर्ण बहुमत से विजयी बनाएं, वही स्व.शालिनी यादव को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

ताम्रध्वज साहू ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार ने जनहितैषी योजनाओं के माध्यम से प्रदेश का सर्वांगीण विकास किया है। राज्य सरकार द्वारा किसानों का कर्जा माफ, राजीव गांधी किसान योजना, 2500 रूपये में धान खरीदी, बेरोजगारी भत्ता,गोधन न्याय योजना सहित शिक्षा व स्वास्थ्य में भी क्रांतिकारी कदम उठाए गए हैं, जिससे प्रदेश के हर व्यक्ति को लाभ मिल रहा है। छत्तीसगढ़ सरकार निरंतर प्रदेश के किसानों, मजदूरों, युवाओं एवं महिलाओं की उन्नति करने और नवा छत्तीसगढ़ गढ़ने संकल्पपथ पर आगे बढ़ रही है।

इसी तरह दुर्ग ग्रामीण विधानसभा में करोड़ों की राशि से क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछ रहा है। ग्राम कोटनी नगपुरा के मध्य उच्चस्तरीय पुल निर्माण ,ग्राम नगपुरा में शिक्षा हेतु महाविद्यालय की स्थापना, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल, कानून व्यवस्था के लिए ग्राम नगपुरा में पुलिस चौकी की स्थापना और एक सामाजिक भवन, ग्राम रसमडा में आईटीआई की घोषणा सहित अन्य विकास कार्य हुए हैं।

READ MORE  ऑटो पलटने से 3 लोगों की मौत, क‌ई घायल, 15 सवारी ले जा रहा था शिव मंदिर 

इस अवसर पर अध्यक्ष जिला सहकारी केंद्रीय बैंक एवं उपचुनव जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 6 के प्रभारी राजेन्द्र साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष पुष्पा यादव, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नंद कुमार सेन, श्रम कल्याण बोर्ड केशव बंटी हरमुख, प्रदेश कांग्रेस कमेटी महामंत्री जितेन्द्र साहू, अध्यक्ष जनपद पंचायत दुर्ग देवेंद्र देशमुख, उपाध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग अशोक साहू,अध्यक्ष सहकारिता प्रकोष्ठ दुर्ग रिवेंद्र यादव, नगर निगम महापौर रिसाली शशि सिन्हा, जनपद के पदाधिकारी, पार्षद, सरपंच तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Share this