भिलाई निगम के 17 अभियंता पदोन्नत,  निगम आयुक्त रोहित व्यास ने जारी किया आदेश

Share this

भिलाई नगर, 30 जून। नगर निगम भिलाई के 17 अभियंताओं का प्रमोशन हुआ है। चार कार्यपालन अभियंता पदोन्नत होकर अधीक्षण अभियंता बने हैं, 6 सहायक अभियंता की पदोन्नति कार्यपालन अभियंता पद पर हुई है तथा 7 उप अभियंता की पदोन्नति सहायक अभियंता के लिए हुई है। निगम आयुक्त रोहित व्यास ने संबंधित आदेश जारी कर दिया है। कार्यपालन अभियंता से अधीक्षण अभियंता में पदोन्नति प्राप्त करने वालों में बीके देवांगन, डीके वर्मा, सतीश वर्मा एवं संजय कुमार शर्मा शामिल हैं। सहायक अभियंता से कार्यपालन अभियंता में पदोन्नति प्राप्त करने वाले कर्मचारियों में अखिलेश चंद्राकर, आरएस राजपूत, शरद चावड़ा, रवि सिन्हा, वेशराम सिन्हा तथा सुनील दुबे शामिल हैं। उप अभियंता से सहायक अभियंता में पदोन्नति तपन अग्रवाल, आलोक पसीने, अरविंद शर्मा, अजय सिंह गौर, प्रकृति जगताप, प्रिया खैरवार करसे, तथा नितेश मेश्राम को मिली है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  16 सब इंस्पेक्टर के तबादले