पीएम मोदी 7 को प्रदेश के दौरे पर, बीजेपी नेता कर रहे तैयारी

Share this

रायपुर,1 जुलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 जुलाई को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर दौरे पर आने वाले हैं। भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री के स्वागत और उनके कार्यक्रमों की तैयारियां शुरू कर दी गई है। पीएम मोदी की सभा साइंस कॉलेज मैदान पर हो सकती है। भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल, सांसद सुनील सोनी और राजेश मूणत ने आज सभा स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर सर्वेश्वर भूरे और एसएसपी प्रशांत अग्रवाल भी मौजूद थे।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

चर्चा है कि प्रधानमंत्री मोदी कुछ वर्गों के साथ संवाद कार्यक्रम करेंगे, जिसमें वो केंद्र सरकार के 9 साल की उपलब्धियों को बताएंगे। जानकारी के मुताबिक मोदी भिलाई के कुटेलाभाठा में आईआईटी का लोकार्पण कर सकते हैं। हालांकि अधिकारिक कार्यक्रम अभी जारी नहीं हुआ है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  बढ़ती गर्मी के कारण बालोद, रायपुर समेत 10 जिलों के स्कूलों का समय बदला