रेलवे फाटक के बीच फंसे ट्रक में लगी आग, ट्रैक और नेशनल हाईवे 7 घंटे तक रहा जाम

Share this

रायपुर,1 जुलाई। सक्ती जिले के सकरेली रेलवे फाटक के बीच ट्रक फंसने और उसमें आग लगने की वजह से रेलवे ट्रैक और नेशनल हाईवे 7 घंटे तक जाम रहा। दमकल वाहनों के आग बुझाने एवं जेसीबी वाहन से ट्रैक को खाली कराए जाने के बाद रेलवे ट्रैक और नेशनल हाईवे सामान्य हुआ।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

इस घटना के बारे में बाराद्वार टीआई राजेश चंद्रवंशी ने बताया कि सकरेली फाटक के पास रेल्वे के बिजली लाइन की चपेट में आने से तार से भरे ट्रक में आग लग गई। घटना रात 11:30 बजे की है, जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और दमकल की मदद से आग को बुझाया गया।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  मेहनत और संघर्ष से ही निखरता है कलाकार : पद्मश्री उषा बारले, सेंट थॉमस कॉलेज रूआबांधा भिलाई के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग का पंडवानी गायिका से परिसंवाद