देर रात डिवाइडर से टकरा यात्री बस पलटी, दुर्घटना से लगी आग, 25 यात्रियों की जलकर मौत, झुलसे 8 लोगों ने खिड़की तोड़कर जान बचाई

Share this

दुर्ग न्यूज, 1 जुलाई। महाराष्ट्र के बुलढाणा में देर रात एक बस हादसा हो गया। यवतमाल से पुणे जा रही बस खंभे से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ गई और पलट गई, जिससे उसमें आग लग गई। बस में 33 लोग सवार थे, जिसमें 25 की जलने से मौके पर मौत हो गई है। आठ लोगों ने बस की खिड़की का शीशा तोड़कर जान बचाई है।

आपको बता दें कि यह हादसा बुलढाणा जिले के सिंदखेड़ाराजा के पास पिंपलखुटा गांव के पास समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेस वे पर हुआ। बुलढाणा एसपी सुनील कड़ासेन ने बताया, हादसे में बस का ड्राइवर बच गया है। उसने बताया कि टायर फटने के बाद बस पलटी, जिससे बस में आग लग गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ड्राइवर ने बस पर संतुलन खो दिया था। बस पहले एक लोहे के खंभे से टकराई। फिर कंक्रीट के डिवाइडर से टकराकर पलट गई। बस बायीं तरफ पलटी, जिससे बस का दरवाजा नीचे आ गया। ऐसे में लोगों के पास बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं था। पुलिस ने बस से 25 शवों को निकाला है। बुरी तरह जलने से शवों की पहचान करना मुश्किल हो रहा है।‌मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि पलटने से बस का डीजल टैंक फट गया। इससे डीजल सड़क पर फैल गया। इससे आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। कुछ लोगों को छोड़ सभी जल गए हैं।

Share this
READ MORE  Election Breaking : छत्तीसगढ़, मिजोरम, मध्यप्रदेश, राजस्थान और तेलंगाना में 30 नवंबर तक होंगे चुनाव, 3 दिसंबर को मतगणना, छत्तीसगढ़ में मतदान 7 और 17 नवंबर को