साइंस कॉलेज मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे आमसभा को संबोधित, यातायात पुलिस ने जारी किया रूट मैप, असुविधा से बचने जरूर पढ़े खबर

Share this

दुर्ग न्यूज, 6 जुलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7जुलाई को राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आम सभा को संबोधित करेंगे। आमसभा में शामिल होने वाले आम नागरिक, शासकीय अधिकारी कर्मचारी, विशिष्ट व्यक्ति एवं अति विशिष्ट व्यक्तियों के सुगम आवागमन के लिए रायपुर यातायात पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है।

कार्यक्रम के दौरान रायपुर की ओर आने वाले सभी मार्गों में भारी वाहनों का आवागमन सुबह 5 बजे से दोपहर 2 बजे तक पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। बिलासपुर संभाग से होकर आने वाले आम नागरिक एवं भाजपा के सदस्य राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 से सिलतरा नया बाईपास रोड से टाटीबंध चौक से होकर जीई रोड से सीधे एनआईटी ग्राउंड पार्किंग में अपना वाहन पार्क कर पैदल कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करेंगे।

दुर्ग संभाग से होकर आने वाले आम नागरिक एवं सदस्यगण राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 53 से होकर टाटीबंध चौक, जीई रोड होकर आयुर्वेदिक कॉलेज पार्किंग एवं सरोना चौक के पास पार्किंग में अपना वाहन पार्क करेंगे। बस्तर संभाग, धमतरी व अभनपुर से आने वाले आम नागरिक एवं सदस्य राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 से होकर पचपेड़ी नाका चौक से रिंग रोड नंबर 01 से होकर होकर भाटागांव चौक, कुशालपुर चौक, रायपुरा अंडर ब्रिज से लाखे नगर चौक, आश्रम तिराहा, डगनिया रोड से सीएसईबी मैदान पार्किंग एवं ईदगाह मैदान पार्किंग स्थल में अपना वाहन पार्क करेंगे।

महासमुंद, बलौदाबाजार व आरंग की ओर से होकर आने वाले आम नागरिक एवं सदस्य राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 53 से होकर तेलीबांधा चौक, शास्त्री चौक, जयस्तम्भ चौक, आमापारा, आश्रम तिराहा होकर डगनिया रोड से सीएसईबी मैदान एवं ईदगाह मैदान पार्किंग स्थल में अपना वाहन पार्क करेंगे।

READ MORE  Burning Train यार्ड में खड़ी टूरिस्ट यात्री बोगी में आग लगने से 10 लोगों की मौत, लखनऊ से रामेश्वरम जा रही थी ट्रेन
Share this