फर्जी ईडी अफसर बनकर अपहरण, 2 करोड़ की धोखाधड़ी का खुलासा, एक महिला सहित9 आरोपी गिरफ्तार, सवा करोड़ नकद, गहने और मोबाईल जब्त 

Share this

दुर्ग न्यूज, 6 जुलाई। पुलिस नियंत्रण कक्ष सेक्टर 6 में आयोजित पत्रकार वार्ता में दुर्ग जिले के पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा ने हाल ही में जिले मे घटित फर्जी ई डी अधिकारी बनकर अपहरण, एक्सटॉर्सन कर 2 करोड रूपये की धोखाधड़ी के सनसनीखेज मामले का खुलासा किया। पुलिस की तत्परता से घटना की सूचना के 2 घण्टे के अंदर आरोपियो के नाम, पता एवं फोटो की पहचान सुनिश्चित करने में मिली सफलता। 30 घण्टे के अंदर 3 आरोपियों को एवं 3 दिन के अंदर गिरोह के 9 प्रमुख सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। कुल नगदी रकम 1 करोड 25 लाख 16 हजार रूपये, 2 लाख 19 हजार रूपये की सोने की ज्वेलरी, 10 नग विभिन्न कंपनियों के एण्ड्रायड एवं की-पैड मोबाईल फोन, 1 लाख 20 हजार रूपये का परफ्यूम एवं अन्य सामान, 02 नग ईडी–सीबीआई के अधिकारी के पदनाम वाले फर्जी आइडेंटिटी कार्ड बरामद किए गए हैं।

Share this
READ MORE  मिसेज यूनिवर्स स्पर्धा से दो खिताब लेकर लौटी प्रेरणा को सीएम ने किया सम्मानित