
दुर्ग न्यूज, 6 जुलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 जुलाई को छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। पीएम मोदी के कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है। जारी शेड्यूल के अनुसार, पीएम मोदी 10ः10 बजे रायपुर पहुंचेगे। 10:15 बजे रायपुर एयरपोर्ट से साइंस कॉलेज मैदान के लिए रवाना होंगे। 10:35 बजे यूनिवर्सिटी ग्राउंड पहुंचेंगे। सुबह 10:40 बजे हैलीपेड से कार्यक्रम स्थल की ओर रवाना हो जाएंगे।

इसके बाद पीएम मोदी 10:45 से 11:20 बजे तक प्रदेशवासियों को विभिन्न विकास कार्यों की सौगात देंगे। इतना ही नहीं कई विकास कार्यों का शिलान्यास भी करेंगे। सुबह 11:30 बजे से 12: 10 बजे तक आमसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 12: 50 बजे रायपुर एयरपोर्ट से यूपी के गोरखपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।

