
दुर्ग न्यूज डेस्क, 6 जुलाई। छत्तीसगढ़ में बस्तर जिले के दरभा में पोस्टेड BEO राजेश उपाध्याय के घर ACB की रेड पड़ी है। आय से अधिक संपत्ति की शिकायत पर एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम इस ब्लाक एजुकेशन आफिसर के घर पहुंची है। सुबह से ही छापामार की कार्रवाई चल रही है। ACB की टीम सारे दस्तावेज खंगाल रही है। घर के बाहर फोर्स को तैनात किया गया है।

एंटी करप्शन ब्यूरो के प्रभारी SP ने बताया कि आय से अधिक संपत्ति होने की शिकायत मिली थी। इसी के आधार पर ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर के धरमपुरा मार्ग स्थित घर में रेड की कार्रवाई की गई है। कार्रवाई पूरी होने के बाद ही पूरी जानकारी दी जाएगी।

