5 सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारी अधिकारी संगठन आज हड़ताल पर, प्रदेश में सरकारी सेवायें रहेंगी ठप

Share this

दुर्ग न्यूज, 7 जुलाई। राज्य के कर्मचारी अधिकारी संगठन संयुक्त मोर्चा ने राज्य के मुख्य सचिव अमिताभ जैन को हड़ताल का नोटिस दिया है, जिसमें उन्होंने कर्मचारियों की मांगों को भी बताया है। इसके अलावा कर्मचारियों ने अपने-अपने विभागों में एक दिवसीय सार्वजनिक अवकाश के लिए भी लेटर दिया है। अधिकारी-कर्मचारियों की हड़ताल से सरकारी सेवाओं के पूरी तरह से ठप रहने का दावा किया गया है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

ये हैं 5 सूत्रीय मांग-

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

1. छठवें वेतनमान के आधार पर मिलने वाले गृह भत्ते को सातवें वेतनमान के आधार पर केंद्रीय दर पर दिया जाए।

2. राज्य के कर्मचारियों और पेंशनरों को केंद्र के दिए गए तिथि के अनुसार महंगाई भत्ता दिया जाए।

3. छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों की विभिन्न मांगों पर गठित पींगुआ समिति की रिपोर्ट और वेतन विसंगति दूर करने के लिए गठित अन्य समितियों की रिपोर्ट को सार्वजनिक किया जाए।

4. कांग्रेस के जन घोषणा पत्र के अनुसार कर्मचारियों का वेतन वृद्धि 8,16,24 और 30 साल की सेवा में चार स्तरीय किया जाए। साथ ही अनियमित, संविदा, दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को नियमित किया जाए।

5. ओल्ड पेंशन स्कीम का लाभ दिलाने के लिए पहली नियुक्ति तिथि से कुल सेवा को जोड़ा जाए।

 

 

Share this
READ MORE  1 साल से रोज करीब 58 हजार लीटर पानी नाली में बह रहा; नेहरू नगर के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की दो टंकियों में दरार | For 1 year, about 58 thousand liters of water was flowing in the drain daily; Crack in two tanks of water treatment plant of Nehru Nagar