जाम लगने वाले मार्ग, चौक चौराहों की सुधारेंगे इंजीनियरिंग, दुर्घटनाओं को रोकने, ट्रैफिक जाम न हो इसके लिए दिन भर किया मौका मुआयना, कलेक्टर-एसपी के साथ सड़क सुरक्षा समिति संबंधित विभाग थे शामिल 

Share this

दुर्ग न्यूज, 12 जुलाई। ‌जिले के विभिन्न व्यस्ततम मार्गों और चौक चौराहों पर दुर्घटनाओं को रोकने, यातायात को सुगम बनाने जिला प्रशासन की टीम ने दिन भर दौरा किया। इन मार्गों पर जरूरी सुधार के निर्णय लिए गए। प्रमुख रूप से मरौदा, शिवनाथ नदी एवं नेहरू नगर ओवर ब्रिज पर डिवाइडर बनाया जाएगा। नेहरू नगर ब्रिज से पंथी चौक तक सड़क चौड़ीकरण एवं डिवाइडर निर्माण होगा। महाराजा चौक दुर्ग का बिजली पोल हटाया जाएगा। पावर हाउस चौक पर ब्रिज के नीचे बस स्टैण्ड व ऑटो स्टैण्ड बनेगा। उतई तिरहा से पाटन तक मुख्य चौक चौराहों पर स्पीड ब्रेकर बनाए जाएंगे।

यातायात पुलिस से मिली जानकारी अनुसार बुधवार को कलेक्टर पुष्पेन्द्र मीणा, पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा के निर्देशानुसार सतीष ठाकुर उप पुलिस अधीक्षक यातायात, लोक निर्माण विभाग दुर्ग, एनएच, नगर निगम, सड़क सुरक्षा समिति के संबंधित अधिकारियों ने बढ़ते दुर्घटना को देखते हुए शहरों के मुख्य सडको एवं दुर्घटना जन्य क्षेत्रों एवं शहर के अत्यधिक जाम लगाने वाले भीड़-भाड़ इलाको का निरीक्षण किया। इस दौरान दुर्ग नेहरू नगर ओव्हर ब्रिज पर डिवायडर निर्माण करने एवं प्रयाप्त प्रकाश व्यवस्था किए जाने पर बात हुई। पावर हाउस चौक के फ्लाई ओव्हर ब्रिज की सेन्ट्रींग को जल्द खोला जाएगा तथा रोड को डामरीकरण कर ब्रिज के नीचे बस स्टैण्ड तथा ऑटो स्टैण्ड निर्माण किया जायेगा, उतई तिराहा फॉरेस्ट एवेन्यू रोड पर रोटरी का निमार्ण किया जायेगा जिससे वाहन रॉग साइड न जाकर सही दिशा से टर्न करेंगें,पटेल चौक राजेंद्र पार्क चौक मालवीय चौक में लेफ्ट फ्री ,उतई तिराहा से पाटन तक मुख्य चौक चौराहों पर गति नियंत्रण हेतु डामरीकृत स्पीड ब्रेकर निर्माण किया जाना हैँ, अँजोरा थनोद मोड़ पर स्पीड ब्रेकर ,पंथी चौक से नेहरू नगर ओव्हर ब्रिज तक सड़क चौडीकरण कर डिवायडर निर्माण किया जाना है, माहाराजा चौक पर चौक के बिचो-बिच बिजली पोल है जिससे किसी अप्रिय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है जिसे स्थानांतरित करने हेतु विद्युत विभाग को निर्देशित किया गया है, पोटिया चौक रोड को चौडीकरण किया जाना है तथा कुम्हारी बड़े तरिया की भीड़ को देखते व्यवस्थित पार्किंग निर्माण कर सर्विस रोड पर जाली लगाया जाना हैँ कुम्हारी टोल की हाइमास्ट मरम्मत ,कलेक्टर द्वारा संबंधित विभाग को सौपे गये कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण कर अवगत कराने कहा गया।

Share this
READ MORE  छत्तीसगढ़ के मंत्रियों को मिले OSD और निज सहायक…सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश