
दुर्ग न्यूज, 26 जुलाई। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले की डायल 112 की टीम ने एक बार फिर आपातकालीन परिस्थिति में गभर्वती महिला की मदद कर अपने दायित्वों के साथ मानवीय सेवा का परिचय दिया है।

जिला मुख्यालय से करीब 125 किलोमीटर की दूरी पर थाना कापू के ग्राम पारेमेर से गर्भवती महिला श्रीमती रतियानो पति दिलेश्वर ( 23 वर्ष) को अत्यधिक प्रसव पीड़ा होने से परिजनों द्वारा मेडिकल सहायता के लिये डॉयल 112 से संपर्क किया गया। कापू राईनो करीब 60 किलोमीटर का सफर तय कर ग्राम पारेमेर पहुंची जहां महिला का घर मेन रोड से पहाड़ पर नदी किनारे होने से डॉयल 112 वाहन नहीं पहुंच पाने से स्टाफ द्वारा रास्ते में वाहन खड़ी कर कर्तव्य निष्ठा का परिचय देते हुये पैदल ही महिला को लेने उसके घर गये।
जहां महिला को वाहन तक लाने के दौरान महिला को अत्यधिक प्रसव पीड़ा होने से सूझबूझ दिखाते हुये साफ सुथरी जगह पर महिला का मितानिन दीदी की सहायता से सुरक्षित प्रसव कराये जिसके बाद कांवर व्यवस्था कर महिला को परिजनों की सहायता से डॉयल 112 के आरक्षक अभय मिंज आर ERV वाहन चालक छोटू दास द्वारा खेत और पगडंडी रास्तों को पार करते हुये आधा किलोमीटर मेन रोड़ पर खड़ी डॉयल 112 ERV वाहन तक लाये। प्रसूता और नवजात को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पेलमा लाकर भर्ती कराये। जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित व स्वस्थ हैं ।

