बादलों की भांति कवि झुकते हैं: आचार्य डॉ.शर्मा, पावस ऋतु पर काव्य सन्ध्या का आयोजन

Share this

दुर्ग न्यूज, 31 जुलाई। साहित्य सृजन परिषद् भिलाई की पावस काव्य गोष्ठी का आयोजन वरिष्ठ साहित्य-संस्कृति मर्मज्ञ और लेखक आचार्य डॉ महेशचन्द्र शर्मा के मुख्य आतिथ्य में सुपेला स्थित एक विद्यालय में किया गया। इस दौरान डा.शर्मा ने बताया कि जैसे वर्षा में बादल झुक जाते हैं वैसे ही कवि भी विनम्र होते हैं। परिषद् के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कवि एनएल.मौर्य ‘प्रीतम’ ने अध्यक्षीय आसन्दी से कहा कि उन्हें खुशी है कि इस पावस काव्य गोष्ठी में कवियों और कवियित्रियों ने कविता और गीतों की इन्द्रधनुषी छटा बिखेरी और काव्य रस एवं रंगो से सबको सरावोर कर दिया। श्रीमती आशा झा की सस्वर सरस्वती वन्दना से शुभारम्भ हुआ। उपाध्यक्ष एवं कवि रामबरन कोरी ‘कशिश’ ने स्वागत भाषण दिया और ‘हजल’ सुनाकर सबको हॅंसाया भी। आयोजन स्थल इन्दिरा गांधी विद्यालय, रामनगर,  सुपेला के संस्थापक एवं शिक्षाविद् काशीनाथ वर्मा ने आचार्य डॉ महेशचन्द्र शर्मा का शाल-श्रीफल से अभिनन्दन करते हुए कहा कि वे हमेशा ऐसे कार्यक्रमों में सहयोग करते रहेंगे।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

विशिष्ट अतिथि प्रीति सरू ‘गुन गुन ‘ ने वर्षा पर कविता सुनाकर खूब तालियां बटोरीं। प्रसिद्ध शायर मुमताज़ ने व्यंग्य , सोनिया सोनी ने श्रृंगार, डा.बीना सिंह  ‘रागी’ ने हास्य-व्यंग्य , प्रकाश मण्डल ने वर्षा  एवं वरिष्ठ पत्रकार और कवि प्रदीप भट्टाचार्य आदि ने शानदार और जानदार काव्य पाठ कर रसिकों की  खूब  तालियां बटोरीं। वहीं आशा परशुराम, डा.नीलकंठ देवांगन , आलोक नारंग ,  गजेन्द्र द्विवेदी ‘ गिरीश ‘ , नावेद रज़ा ‘ ‘दुर्गवी’, इस्माइल आज़ाद , हाज़ी रियाज़ ख़ान , चन्द्र कुमार वर्मा , हेमन्त कुमार निषाद , विजय कुमार , टी.एन.कुशवाह ‘ अंजन ‘ , सीमा साहू , डॉ.नौशाद सिद्दिक़ी ‘  सब्र ‘ , आदि सभी ने हिन्दी , भोजपुरी , छत्तीसगढ़ी एवं उर्दू भाषा प्रधान  चुनिन्दा कविताओं से पावस काव्य गोष्ठी को नयी ऊॅंचाईयां प्रदान कीं। सफल संचालन करते हुए परिषद् की उपाध्यक्ष एवं लोकप्रिय कवयित्री नीता कम्बोज ‘  शीरी ‘  ने भी अपनी कविता प्रस्तुत की। वहीं सफल संचालन करते हुए उपाध्यक्षा नीलम जायसवाल ने भी रोचक काव्य पाठ किया। इस अवसर पर सहृदय , रसिक और शालीन श्रोताओं के रूप में राम मोहन कश्यप , डॉ.एके.सिंह , पं.मुकुल कुमार झा , अनुराधा बख्शी , वीर सिंह , राजेन्द्र कुमार , जीपी.मौर्य एवं जितेन्द्र कुमार आदि देर रात तक कविताओं का आनन्द लेते रहे।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  सहायक माइनिंग ऑफिसर को 7 साल की सजा, 13 साल बाद आया फैसला