CG में अब भी भारी बारिश का अलर्ट, बीते 24 घंटों से लगातार हो रही बारिश, कई जिलों में जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त

Share this

दुर्ग न्यूज, 3 अगस्त। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में लगातार बीते 24 घंटों से ज्यादा समय से लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आज फिर मानसून पूरी तरह से सक्रिय रहेगा। प्रदेश के सभी संभागों में लगातार बारिश होगी। वहीं कुछ स्थानों पर भारी बारिश का भी अलर्ट जारी किया गया है। कहीं यलो तो कहीं आरेंज अलर्ट की चेतावनी दी गई है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। कई जिलों में जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

अगले 36 घंटों में जमकर बरसेंगे बादल

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक, मानसूनी तंत्र के प्रभाव से छत्‍तीसगढ़ में मौसम का मिजाज अभी ऐसा ही बना रहेगा। आज उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों में भारी से अति भारी वर्षा भी हो सकती है। साथ ही प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा होगी। प्रदेश के बिलासपुर समेत सरगुजा, सुरजपुर,पेंड्रा, रायगढ़ एवं कोरबा के एक-दो जिलों में आज और कल भारी वर्षा की संभावना है।

Share this
READ MORE  छत्तीसगढ़ की छठवीं विधानसभा के लिए डॉ. रमन सिंह विधानसभा अध्यक्ष निर्वाचित, पदभार संभाला