
दुर्ग न्यूज, 3 अगस्त। कूडो (इंटरनेशनल मार्शल आर्ट) की छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय प्रतियोगिता दुर्ग में कुर्मी भवन सुभाष नगर में हुई। स्पर्धा में आंकक्षित साहू ने प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया। विजेता को विधायक अरुण वोरा के हाथों पुरस्कृत किया गया। आंकक्षित योगेंद्र कुमार और नीलम साहू के पुत्र हैं। सात साल के आंकक्षित मल्टी टैलेंटेड हैं फिर वो रामायण वाचन हो, अबेकस हो, एकेडमिक परफार्मेंस हो या फिर शतरंज। लगातार सब में पार्टीसिपेट कर परिवार को गौरवान्वित कर रहे हैं। शतरंज की प्रतियोगिताओं में शामिल होकर पुरुस्कार प्राप्त कर चुके हैं। शतरंज में अभिषेक श्रीवास्तव से मार्गदर्शन ले रहे हैं।

