पूर्वा श्रीवास्तव ने जीता सुर सम्राट पुरस्कार छत्तीसगढ़              

Share this

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

दुर्ग न्यूज, 3 अगस्त। गायिका पूर्वा श्रीवास्तव ने राज्य स्तरीय गायन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।छत्तीसगढ़ के लगभग 60 प्रतिभागियों में 15 फाइनल राउंड में पहुंचे थे। यह मुकाबला पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम राजनांदगांव में हुआ। जिसमें पूर्वा ने बेहतरीन गायकी का प्रदर्शन कर प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया है उन्हें प्रथम पुरस्कार के रूप में 11 हजार नगद, मोमेंटो और चांदी का स्मृति चिन्ह प्राप्त हुआ।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

पूर्वा की इस सफलता पर छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध लोक गायिका श्रीमती कविता वासनिक ने उक्त मंच पर बधाई एवं आशीर्वाद दिया। पुलिस के आला अधिकारी, श्रीवास्तव समाज, छत्तीसगढ़ मंच, अधिवक्ता संघ दुर्ग, संगीत प्रेमी शहरवासियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। पूर्वा के पिता यशवंत श्रीवास्तव सहायक उपनिरीक्षक वर्तमान में थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में पदस्थ हैं।

Share this
READ MORE  दुर्ग लोकसभा क्षेत्र से पहले दिन एक नामांकन जमा