एक युवक ने दूसरे पर की फायरिंग, पत्थर से सिर भी फोड़ा

Share this

दुर्ग न्यूज, 25 जनवरी। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दीपका इलाके में बीती रात एक युवक ने दूसरे युवक पर फायरिंग कर दी। मां पर छींटाकशी से गुस्साए दीपका निवासी दीपक केरकेट्टा ने अजीत यादव पर रिवॉल्वर से फायरिंग कर दी। गोलीबारी की आवाज सुनकर मोहल्ले वाले जमा हो गए। उन्होंने इसकी सूचना डायल 112 और दीपका थाना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। उस वक्त युवक गुस्से में रिवॉल्वर हाथ में लिए घूम रहा था। इस दौरान आरक्षक अभिषेक पांडे ने उससे रिवॉल्वर छीनने की कोशिश की, इस दौरान धक्का-मुक्की भी हुई। इधर फायरिंग में अजीत यादव बच तो गया, लेकिन आरोपी दीपक द्वारा फेंके गए पत्थर से उसका सिर फट गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

आरोपी ने बताया कि उसकी मां अक्सर बीमार रहती है और इसी को लेकर अजीत ने कमेंट किया था, जिसे वो बर्दाश्त नहीं कर सका। इसलिए उसने अजीत पर अपने पास रखे रिवॉल्वर से फायरिंग की, लेकिन उसमें वो बच गया। इसके बाद उसने उस पर पत्थर से वार किया। वहीं पुलिस ने घायल अजीत यादव को अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल उसकी हालत ठीक है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg
आरोपी दीपक केरकेट्टा।

इस घटना के दौरान बीच-बचाव करने आए मनहरण नाम के युवक को भी चोट लगी है। दीपका थाना प्रभारी अभिनव कांत सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची, जहां उत्पात मचा रहे युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। उसने पुलिस के साथ भी धक्कामुक्की की कोशिश की, जिसमें दोनों को मामूली चोट आई है।

READ MORE  एसआर हॉस्पिटल ने नगर निगम भिलाई के 154 कर्मियों का किया फ्री हेल्थ चेकअप, जरूरतमंदों को मुफ्त दवाएं भी दीं
Share this