लड़की पुलिस भिड़ी, युवक ने जवान का कॉलर पकड़ा, सड़क होने लगी फाईट

Share this

दुर्ग न्यूज, 25 जनवरी। रायपुर में एक कपल के ड्रामे का वीडियो सामने आया है। इसमें युवती पुलिस से उलझ रही है। उसके साथ मौजूद युवक भी पुलिस जवान से बदसलूकी कर रहा है। इसके बाद सड़क पर मारपीट हो जाती है। बताया जा रहा है कि नशे की हालत में इस कपल ने काफी ड्रामा किया। सड़क पर हंगामा किया।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

मामला 2 दिन पुराना है। सोमवार के दिन ये दोनों शहर के पंडरी इलाके में खुलेआम शराब पीकर आपत्ति जनक हरकतें कर रहे थे। दुकानदारों ने इसकी खबर डायल 112 के जरिए पुलिस को दे दी। मौके पर पुलिस आई तो युवक ने पुलिस से बहस शुरू कर दी। पुलिस जवान ने जैसे ही युवक को अपने साथ थाने ले जाने का प्रयास युवती पुलिस को रोकने लगी। जवान को पकड़कर झूमाझटकी करने लगी।

इतने में युवक भागने लगा। उसे पकड़ने जवान दौड़ा। युवक ने कॉलर पकड़कर पुलिस को पीटने की कोशिश की। इससे गुस्साए पुलिस जवान ने दो चार मुक्के युवक को जड़ दिए। बीच सड़क ही ढिशूम दिशूम होने लगी। कुछ लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। युवक-युवती को अरेस्ट कर सिविल लाइंस थाने लाया गया। यहां पूछताछ में दोनों ने बताया कि वो पति-पत्नी हैं । आरोपी युवक का नाम रोशंग ज्वाला और उसकी पत्नी का नाम जायथन ज्वाला है। सीएसपी सिविल लाइन वरिंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि “श्याम प्लाजा के पास शराब के नशे में आपत्तिजनक हरकतें की जा रही थी, इस वजह से दोनों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों मिजोरम के रहने वाले हैं और वर्तमान में रायपुर के तेलीबांधा इलाके में रहते हैं। इनके खिलाफ पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।

READ MORE  CG Crime: महिला की बोरे में बंद लाश मिली सड़क किनारे, इलाके में हड़कंप

 

खबरें और भी हैं…

Share this