कोल घोटाला : IAS समीर विश्नोई, सूर्यकांत तिवारी, सुनील अग्रवाल की रिमांड 23 तक बढ़ी 

Share this

दुर्ग न्यूज, 6 अगस्त। कोल घोटाला मामले के सूर्यकांत तिवारी, समीर विश्नोई, सुनील अग्रवाल सहित अन्य को कोर्ट में पेश किया गया। जिसके बाद सभी की न्यायिक रिमांड 23 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। इसके साथ ही कोल कंपनियों को नोटिस जारी करने के लिए ईडी को कोर्ट ने पेश करने के निर्देश दिए हैं। सुनील अग्रवाल की दो और सूर्यकांत तिवारी की एक कंपनी को कोर्ट में पेश होने के निर्देश दिए हैं।

 

बता दें विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत की कोर्ट ने IAS रानू साहू की जमानत याचिका खारिज कर दी है। उनकी रिमांड अवधि 18 अगस्त तक बढ़ा दी गई है।कोयला घोटाले में जेल जाने के बाद राज्य शासन ने आईएएस रानू साहू को निलंबित कर दिया है। कोयला घोटाले में समीर बिश्नोई के बाद रानू साहू दूसरी आईएएस हैं, जिन्हें निलंबित किया गया है। रिमांड के दौरान ईडी के अधिकारी रानू साहू से मिली डायरी, मोबाइल चैट के बारे में पूछताछ कर चुके हैं। कोल के अवैध परिवहन मामले में अब तक चार अफसरों सहित कुल 14 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

Share this
READ MORE  कोयला घोटाला: देवेंद्र यादव के खिलाफ वारंट जारी, ED कोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका खारिज की