टोल फ्री नंबर 1033 एवं 7677459233 पर कॉल करें
दुर्ग न्यूज, 11 अगस्त। एनएच पीडब्लूडी विभाग द्वारा बेसिक लाईफ सपोर्ट से सुसज्जित एम्बुलेंस हाईवे पर सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की मदद के लिए 24 घंटे उपलब्ध कराया गया। डीएसपी ट्रैफिक सतीश ठाकुर, निरीक्षक बोधीराम घिरही, निरीक्षक केशव राम कोसले द्वारा निरीक्षण कर जनहित के लिए कुम्हारी टोल प्लाजा में तैनात किया गया। यह एम्बुलेंस नेशनल हाईवे के कुम्हारी टोल प्लाजा में उपस्थित रहेगा जो दुर्ग के 20 किमी की ओर एवं रायपुर जिले के 20 किमी की ओर सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद के लिए तत्काल पहुंचेगा इस एम्बुलेंस में वे सभी सुविधाएं जैसे बेसिक सपोर्ट, फर्स्ट एड, स्ट्रेचर, जीपीएस एवं एक घायल व्यक्ति के उपचार के दौरान उपयोग वाले सभी मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध रहेगी। अभी तक घायल के मदद के लिए हाईवे पेट्रोलिंग, डायल 112 एवं 108 एम्बुलेंस के माध्यम से घायल को अस्पताल पहुंचाया जाता था अब यह एम्बुलेंस उपलब्ध होने से तत्काल घायल का उपचार हो पायेगा और गंभीर मरीज को नजदीकी अस्पताल तत्काल पहुंचाया जायेगा।
