मोबाईल टावरों में लगे 18 लाख के 400 बैटरियों की चोरी…6 आरोपी गिरफ्तार…सारंगढ़ क्षेत्र से की चोरी

Share this

दुर्ग न्यूज़ (सारंगढ़), 21 फरवरी। सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में हो रही लगातार बैटरी चोरी की शिकायत को पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा ने गंभीरता से लेकर सभी थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया। पुलिस टीम गठित कर लगातार पतासाजी कराया जा रहा था। मोबाईल टावर घटना स्थल एवं आस पास के जिलों के लगभग 200 सीसीटीवी फुटेज तकनीकी साक्ष्य और मुखबीर सूचना के आधार पर मुख्य सरगना भोजराम यादव एवं उसके गिरोह की उपस्थिति पाई गई। जिस आधार पर आरोपियों से पूछताछ में 14 जनवरी 2024 को ग्राम गाताडीह थाना सरसींवा के टावर से 24 नग बैटरी, 8 जनवरी को ग्राम लेन्ना (कोसीर) टावर से 20 नग बैटरी, 15 जनवरी 2024 को ग्राम दमदरहा (कनकबीरा) से 24 नग बैटरी, 3 जनवरी को गोडम (सारंगढ़) टावर से 24 नग बैटरी, 2 एवं 3 फरवरी को ग्राम गिरवानी (भटगांव) से 3 नग बैटरी की चोरी करना स्वीकार किया।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

उक्त घटनाओं में विभिन्न थानो में धारा 457,380 भादवि का अपराध पंजीबद्ध है। इसके अतिरिक्त जिला सक्ती के डभरा रायगढ़ के खरसिया एवं भुपदेवपुर, जाजगीर के शिलादेही (बिरां), बलौदाबाजार के गिधौरी से लगभग 400 नग बैटरी चोरी किये है। इन घटनाओं के मुख्य सरगना भोजराम यादव और गोविन्दा सिदार को घटना स्थलों पर प्राप्त सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और मुखबीर सूचना के आधार पर हिरासत में लिया गया है जिन्होने पूछताछ पर घटना को अंजाम देना स्वीकार कर बैटरियों को खरीद कर ताम्बा और रांगा निकालने वाले अन्य व्यक्तियों के संबंध में खुलासा किया जिसमें आकाश अग्रवाल निवासी हमरा सुनील खर्रा निवासी कोतरी (सारंगढ़), कौशल साहू, निवासी बसना तथा पवन कुमार मिरी निवासी नरियरा (हसीद) को हिरासत में लिया गया। इन सभी आरोपियान के पास से घटना में प्रयुक्त 3 पिकअप वाहन सहित चोरी की 27 नग बेटरी एवं 42 नग बैटरी का रांगा निकला खोखा जब्त किया गया है शेष अन्य माल मशरूका एवं आरोपियों की पतासाजी जारी है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  दुर्ग में बड़ा फाइनेंशियल फ्रॉड: शेयर मार्केट में रकम दुगुनी करने के नाम पर 12 करोड़ की ठगी, मास्टरमाइंड दंपती समेत 5 गिरफ्तार